शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी, टाटा मोटर्स, हैवेल्‍स इंडिया, ब‍िड़लासॉफ्ट और रेडिको खेतान खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने सोमवार (22 मई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty) टाटा मोटर्स (Tata Motors Ltd), हैवेल्‍स इंडिया (Havells India Ltd), बिड़लासॉफ्ट (Birlasoft Ltd) और रेडिको खेतान (Radico Khaitan Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। आज बिड़लासॉफ्ट और रेडिको खेतान के स्टॉक में शुक्रवार (19 मई) के भाव पर 14-14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है। 

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 18150-18182 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 18217/18267 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 18113 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ब्रोकिंग कंपनी ने टाटा मोटर्स के शेयर 522.00-524.00 रुपये के दायरे में 529.80 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 518.70 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। 

इसके अलावा हैवेल्‍स इंडिया के शेयर 1257-1259 रुपये के दायरे में 1274.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने का परामर्श दिया गया है। इसमें 1248.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

आज बिड़लासॉफ्ट के स्टॉक में शुक्रवार के भाव पर 14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है। इसे 324-331 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं और 357.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 311.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगा सकते हैं। 

रेडिको खेतान के स्‍टॉक में भी शुक्रवार के भाव पर 14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने की स‍िफारिश की गयी है। इसे 1115-1137 रुपये के दायरे में खरीदना उचित रहेगा। इसके ल‍िए 1220.00 रुपये का लक्ष्‍य रखते हुए 1066.00 रुपये पर स्‍टॉप लॉस लगा सकते हैं। 

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 22 मई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!