शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी, टीसीएस, ऐक्सिस बैंक, सोनाटा सॉफ्टवेयर और कोफॉर्ज खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने सोमवार (29 मई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), टाटा कंसल्‍टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services Ltd), ऐक्सिस बैंक (Axis Bank Ltd), सोनाटा सॉफ्टवेयर (Sonata Software Ltd) और कोफॉर्ज (Coforge Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। सोनाटा सॉफ्टवेयर और कोफॉर्ज के स्‍टॉक में शुक्रवार (26 मई) के भाव पर क्रमश: पाँच और 14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव द‍िया गया है। 

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 18620-18653 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 18687/18737 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 18583 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ब्रोकिंग कंपनी ने टाटा कंसल्‍टेंसी सर्विसेज के शेयर 3337-3341 रुपये के दायरे में 3389.80 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 3315.70 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। 

इसके अलावा ऐक्सिस बैंक के शेयर 927-929 रुपये के दायरे में 944.80 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने का परामर्श दिया गया है। इसमें 920.70 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

आज सोनाटा सॉफ्टवेयर का स्‍टॉक शुक्रवार के भाव पर पाँच दिन के नजरिये से खरीदने की सिफारिश की गयी है। इसे 960-970 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 1020.00 रुपये का लक्ष्‍य रखते हुए 939.00 रुपये पर स्‍टॉप लॉस लगाना चाहिए। 

आज कोफॉर्ज के स्‍टॉक को भी शुक्रवार के भाव पर 14 दिन के नजरिये से खरीदने का सुझाव दिया गया है। इसे 4300-4365 रुपये के दायरे में 4630.00 रुपये के लक्ष्‍य के साथ खरीद सकते हैं। इसके लिए 4173.00 रुपये पर स्‍टॉप लॉस लगाना सही रहेगा। 

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 29 मई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!