शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आदित्‍य बिड़ला फैशन और डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज खरीदें, हैवेल्‍स इंडिया बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (07 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में आदित्‍य बिड़ला फैशन ऐंड रिटेल (Aditya Birla Fashion and Retail Ltd) और डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज (Dr Reddy's Laboratories Ltd) के स्‍टॉक में लॉन्‍ग पोजीशन लेने, जबकि हैवेल्‍स इंडिया (Havells India Ltd) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज आदित्‍य बिड़ला फैशन ऐंड रिटेल का स्टॉक 204-206 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 212 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 202 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 207 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज हैवेल्‍स इंडिया का स्टॉक बेचने का परामर्श दिया है। इसे 1345-1355 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इसके लिए 1320 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1365 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1335 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज का स्टॉक 4580-4620 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 4780 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 4530 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 4640 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 07 जून 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!