शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चोलामंडलम इन्‍वेस्‍टमेंट और टाटा मोटर्स बेचें, एचडीएफसी बैंक खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने शुक्रवार (09 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में चोलांडलम इन्‍वेस्‍टमेंट ऐंड फाइनेंस कंपनी (Cholamandalam Investment and Finance Company Ltd) और टाटा मोटर्स (Tata Motors Ltd) के स्‍टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने, जबकि एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज चोलांडलम इन्‍वेस्‍टमेंट ऐंड फाइनेंस कंपनी का स्टॉक 1068-1074 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 1045 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1083 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1062 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज टाटा म‍ोटर्स का स्टॉक बेचने का परामर्श दिया है। इसे 564-568 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इसके लिए 549 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 573 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 560 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज एचडीएफसी बैंक का स्टॉक 1595-1605 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 1635 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1585 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1609 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 09 जून 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!