शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजूकि और श्रीराम फाइनेंस बेचें, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने शुक्रवार (07 जुलाई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में मारुति सुजूकि इंडिया (Maruti Suzuki India Ltd) और श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance Ltd) के स्‍टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने, जबकि क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स (Crompton Greaves Consumer Electricals Ltd) का स्‍टॉक खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज मारुति सुजूकि इंडिया का स्टॉक 9900-9950 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 9780 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 10050 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 9859 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज श्रीराम फाइनेंस का स्टॉक 1790-1805 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 1734 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1825 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1771 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स का स्टॉक खरीदने परामर्श दिया है। इसे 285-287 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 295 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 282 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 290 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 07 जुलाई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!