शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी, बैंक ऑफ बड़ौदा, ओएनजीसी और जीएमडीसी खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने सोमवार (24 जुलाई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda Ltd), ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (Oil and Natural Gas Corporation Ltd) और गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (Gujarat Mineral Development Corporation Ltd) का स्‍टॉक खरीदने की सलाह दी है। गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के स्टॉक में शुक्रवार (21 जुलाई) के भाव पर 14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 19672-19706 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 19739/19792 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 19636 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ब्रोकिंग कंपनी ने बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर 194.8-195.4 रुपये के दायरे में 198.20 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने का परामर्श दिया है। इसमें 193.70 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

आज ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन का स्टॉक 168.5-169 रुपये के दायरे में 171.40 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी गयी है। इसमें 167.60 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।  

गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के शेयर में शुक्रवार के भाव पर 14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने की सिफारिश की गयी है। इसे 177-182 रुपये के दायरे में 194.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है। इसमें 176.40 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 24 जुलाई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!