शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी, एस्कॉर्ट्स कुबोटा और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने गुरुवार (27 जुलाई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), एस्कॉर्ट्स कुबोटा (Escorts Kubota Ltd) और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank Ltd) का स्‍टॉक खरीदने की सलाह दी है। 

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 19760-19788 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 19824/19876 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 19723 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ब्रोकिंग कंपनी ने एस्कॉर्ट्स कुबोट के शेयर 2430-2434 रुपये के दायरे में 2462.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने का परामर्श दिया है। इसमें 2418.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

आज आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का स्टॉक 84.50-84.80 रुपये के दायरे में 86.20 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी गयी है। इसमें 83.90 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।  

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 27 जुलाई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!