शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंद्रप्रस्थ गैस और ऐक्सिस बैंक खरीदें, जेएसडब्लू स्टील बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (09 अगस्त) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas Ltd) और ऐक्सिस बैंक (Axis Bank Ltd) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने, जबकि जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel Ltd) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज इंद्रप्रस्थ गैस का स्टॉक 451-455 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 466 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 448 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 458 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज ऐक्सिस बैंक का स्टॉक 939-946 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 969 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 933 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 953 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज जेएसडब्लू स्टील का स्टॉक बेचने का परामर्श दिया है। इसे 807-813 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इसके लिए 789 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 822 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 801 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 09 अगस्त 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!