शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी और यूपीएल बेचें, हैवेल्स इंडिया, जेके पेपर और वी-गार्ड इंडस्ट्रीज खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने शुक्रवार (18 अगस्त) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty) और यूपीएल (UPL Ltd) बेचें,  जबकि हैवेल्स इंडिया (Havells India Ltd), जेके पेपर (JK Paper Ltd) और वी गार्ड इंडस्ट्रीज (V Guard Industries Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। जेके पेपर और वी-गार्ड इंडस्ट्रीज के स्टॉक में गुरुवार (17 अगस्त) के भाव पर 14-14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 19390-19422 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 19356/19304 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 19457 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

आज हैवेल्स इंडिया का स्टॉक 1285-1287 रुपये के दायरे में 1303.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी गयी है। इसमें 1278.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।  

ब्रोकिंग कंपनी ने यूपीएल के शेयर 586-587 रुपये के दायरे में 578.00 रुपये के लक्ष्य के साथ बेचने का परामर्श दिया है। इसमें 591.10 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

जेके पेपर का स्टॉक 363-368 रुपये के दायरे में 14 दिन के नजरिये खरीदने की सिफारिश की गयी है।  इसके लिए 395.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 349.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगा।

ब्रोकिंग कंपनी ने वी-गार्ड इंडस्ट्रीज का स्टॉक 308-314 रुपये के दायरे में 14 दिन के नजरिये से खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 338.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 298.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगा।  

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 18 अगस्त 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!