शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीमेंस बेचें, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर और आईसीआईसीआई बैंक खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (28 अगस्त) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में सीमेंस (Siemens Ltd) का स्टॉक बेचने, जबकि मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर (Metropolis Healthcare Ltd) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज सीमेंस का स्टॉक 3815-3844 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 3728 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 3887 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 3787 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 1302-1312 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 1345 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1294 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1322 रुपये था।

आज आईसीआईसीआई बैंक के स्टॉक को 956-963 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया गया है। इसके लिए 987 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 950 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 970 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 28 अगस्त 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!