शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

परसिस्टेंट सिस्टम्स और टाटा स्टील बेचें, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (13 सितंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में परसिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems Ltd) और टाटा स्टील (Tata Steel Ltd) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने, जबकि ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज परसिस्टेंट सिस्टम्स का स्टॉक 5884-5927 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 5750 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 5994 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 5840 रुपये था।

 ब्रोकिंग कंपनी ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 4499-4533 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 4646 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 4471 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 4567 रुपये था।

आज टाटा स्टील के स्टॉक को 130-131 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया गया है। इसके लिए 127 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 132 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 129 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 13 सितंबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!