शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और क्रॉम्पटन ग्रीव्स खरीदें, बर्जर पेंट्स इंडिया बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (18 सितंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Container Corporation of India Ltd) और क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स (Crompton Greaves Consumer Electricals Ltd) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने, जबकि बर्जर पेंट्स इंडिया (Berger Paints India Ltd) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का स्टॉक 707-712 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 730 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 702 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 717 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 302-305 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 312 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 301 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 307 रुपये था।

आज बर्जर पेंट्स इंडिया के स्टॉक को 725-730 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया गया है। इसके लिए 709 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 739 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 720 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 18 सितंबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!