शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी, टाटा मोटर्स, सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज और बंधन बैंक खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने सोमवार (18 सितंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), टाटा मोटर्स (Tata Motors Ltd), सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries Ltd) और बंधन बैंक (Bandhan Bank Ltd) खरीदने की सलाह दी है। बंधन बैंक के स्टॉक में शुक्रवार (15 सितंबर) के भाव पर पोजीशन लेने की सिफारिश की गयी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 20145-20172 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 20208/20259 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 20106 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

आज टाटा मोटर्स का स्टॉक 630-631 रुपये के दायरे में 641.50 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी गयी है। इसमें 625.20 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।  

ब्रोकिंग कंपनी ने सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज के शेयर 1150-1151 रुपये के दायरे में 1163.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने का परामर्श दिया है। इसमें 1145.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

बंधन बैंक के स्टॉक में 244-248 रुपये के दायरे में तीन दिन के नजरिये से पोजीशन ले सकते हैं। इसमें 258.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 242.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगा सकते हैं।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 18 सितंबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!