शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीएल टेक्नोलॉजीज और कोलगेट पाल्मोलिव बेचें, एचडीएफसी बैंक खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (26 अक्तूबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies Ltd) और कोलगेट पाल्मोलिव इंडिया (Colgate-Palmolive (India) Ltd) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने, जबकि एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने एचसीएल टेक्नोलॉजीज के स्टॉक को 1238-1247 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 1210 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1261 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1229 रुपये था।

आज कोलगेट पाल्मोलिव इंडिया का स्टॉक 2090-2106 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 2042 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2129 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2074 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने एचडीएफसी बैंक का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 1474-1485 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 1522 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1465 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1497 रुपये था। 

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 26 अक्तूबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!