शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और जेएसडब्ल्यू स्टील खरीदें, टेक महिंद्रा बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने शुक्रवार (03 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank Ltd) और जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel Ltd) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने, जबकि टेक महिंद्रा (Tech Mahindra Ltd) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 81-82 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 84 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 80 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 82 रुपये था। 

आज जेएसडब्ल्यू स्टील का स्टॉक 722-728 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 746 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 718 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 733 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने टेक महिंद्रा के स्टॉक को 1124-1132 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 1098 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1145 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1116 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 03 नवंंबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!