शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन बेचें, टेक महिंद्रा और दीपक नाइट्राइट खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (13 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (Bharat Petroleum Corporation Ltd) का स्टॉक बेचने, जबकि टेक महिंद्रा (Tech Mahindra Ltd) और दीपक नाइट्राइट (Deepak Nitrite Ltd) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने बीपीसीएल का स्टॉक बेचने का परामर्श दिया है। इसे 387-390 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इसके लिए 378 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 394 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 384 रुपये था। 

आज टेक महिंद्रा का स्टॉक 1125-1134 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 1162 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1118 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1142 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने दीपक नाइट्राइट के स्टॉक को 2084-2100 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 2153 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2071 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2116 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 13 नवंंबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!