शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पंजाब नेशनल बैंक और इंडियन रेलवे केटरिंग ऐंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन खरीदें, महानगर गैस बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने शुक्रवार (26 जुलाई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) और इंडियन रेलवे केटरिंग ऐंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation Ltd) का स्‍टॉक खरीदने, जबकि महानगर गैस (Mahanagar Gas Ltd) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने पंजाब नेशनल बैंक का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 116-117 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 120 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 115 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 118 रुपये था। 

आज इंडियन रेलवे केटरिंग ऐंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन का स्टॉक 955-962 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 986 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 949 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 969 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने महानगर गैस के स्टॉक को 1766-1779 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 1725 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1799 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1752 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 26 जुलाई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम औगर शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!