शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आज केनरा बैंक, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और टाटा मोटर्स के शेयर खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज शुक्रवार, 27 सितंबर की रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए केनरा बैंक (Canara Bank Ltd) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (Hindustan Petrolium Corporation Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। साथ ही टाटा मोटर्स (Tata Motors Ltd) के शेयर को 30 दिनों की अवधि में खरीदने लायक बताया है।

इस रिपोर्ट में केनरा बैंक के शेयर को 109.50-110 रुपये के दायरे में खरीदने को कहा गया है। इस सौदे में 111.5 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 108.40 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना उचित रहेगा।

इस रिपोर्ट में एचपीसीएल के शेयर को 421-422 रुपये के दायरे में खरीदने को कहा गया है। इस सौदे में 426 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 418.50 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना उचित रहेगा।

इस रिपोर्ट में टाटा मोटर्स के शेयर को 30 दिनों की अवधि के लिए खरीदने लायक बताया गया है। इसके शेयर को 975-990 रुपये के दायरे में खरीदें। इस सौदे में 1065 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 945 रुपये पर स्टॉप लॉस लगायें।

कारोबार करने के लिए दी गयी अवधि का ध्यान रखें।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 27 सितंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!