शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आज ऐक्सिस बैंक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और ट्रेंट में करें कारोबार : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (05 दिसंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में ऐक्सिस बैंक (Axis Bank), एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (SBI Life Insurance Company) और ट्रेंट (Trent) में कारोबार करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज ऐक्सिस बैंक का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 1142-1151 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 1180 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1135 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। 

आज एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का स्टॉक 1431-1442 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 1478 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1422 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। 

ब्रोकिंग कंपनी ने ट्रेंट के स्टॉक को 6875-6926 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 6718 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 7004 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। 

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम औगर शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!