शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आज एचडीएफसी लाइफ इंंश्योरेंस कंपनी, ल्युपिन और विप्रो में करें कारोबार : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (23 दिसंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में एचडीएफसी लाइफ इंंश्योरेंस कंपनी (HDFC Life Insurance Company), ल्युपिन (Lupin) और विप्रो (Wipro) के शेयर में कारोबार करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज एचडीएफसी लाइफ इंंश्योरेंस कंपनी का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 614-619 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 635 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 611 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। 

आज ल्युपिन का स्टॉक 2118-2135 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 2188 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2105 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। 

ब्रोकिंग कंपनी ने विप्रो के स्टॉक को 307-310 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 300 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 313 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। 

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 23 दिसंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम औगर शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!