शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यह मुनाफावसूली का समय है

कवि कुमार, सीईओ, मल्टिपल एक्स कैपिटल

17 दिसंबर 2008: आज अगर बाजार में एक अच्छी तेजी दिखती है और निफ्टी 3-4% तक ऊपर जाता है, तो बेच कर मुनाफा लेना चाहिए। बाजार में यह तेजी करीब 2,600 के स्तर से शुरू हो कर 3,150 तक जाती है, तो मोटे तौर पर यह 30% की उछाल है। बाजार के ऐसे माहौल में अगर लोगों को इतना मुनाफा दिखेगा, तो क्या वे यह मुनाफा घर ले जाना नहीं चाहेंगे? 

कम-से-कम मैं तो इस स्थिति में मुनाफावसूली ही करूँगा। 

सत्यम कंप्यूटर ने मेटास के अधिग्रहणों का जो फैसला किया था, उसे मैं जनता का पैसा लूटने जैसा मानूँगा। आप जनता के पैसे से अपने ही परिवार की कंपनियाँ खरीद रहे थे। अगर वास्तव में वे अपनी कंपनी को नये क्षेत्र में ले जाने का ही इरादा रखते थे, तो उन्हें पहले निवेशकों की आपात बैठक बुला कर इसके लिए मंजूरी लेनी चाहिए थी। अगर आपको अपनी योजना पर इतना ही यकीन था तो आप निवेशकों के पास जाने से डर क्यों रहे थे? मैं तो इसे सीधे तौर पर कॉर्पोरेट धोखाधड़ी ही करार दूँगा। 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!