शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में मजबूती, भारतीय बाजार कमजोर

गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में आयी भारी उछाल के बाद शुक्रवार को एशियाई शेयर बाजारों में भी मजबूती दर्ज की गयी। चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में 3% से अधिक की उछाल रही। जापान का निक्केई 2.72% की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 2.43% की मजबूती रही। ताइवान वेटेड में भी  0.34% की हल्की बढ़त रही। अपवाद रहा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जो नीचे की ओर लगभग सपाट बंद हुआ।   भारतीय समयानुसार 2.30 बजे बीएसई का सेंसेक्स लगभग 100 अंक नीचे चल रहा है। उधर यूरोपीय बाजारों में शुक्रवार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। इस समय एफटीएसई 100, कैक 40 और डैक्स सूचकांक 2.5-3.5% की बढ़त पर चल रहे हैं।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!