सोमवार को यूरोपीय और अमेरिकी शेयर बाजारों में आयी गिरावट के बाद मंगलवार को एशियाई शेयर बाजारों में लाली छायी हुई है। भारतीय समयानुसार 11:15 बजे इडोनेशिया के जकार्ता कंपोजिट सूचकांक में 5.3% की कमजोरी है। चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में 3.28% की गिरावट है। कॉस्पी सूचकांक 3.21% नीचे चल रहा है, जबकि ताइवान वेटेड सूचकांक में 3.03% की गिरावट है। सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स और जापान का निक्केई भी 1.5-2% नीचे चल रहे हैं। सेंसेक्स 2% से अधिक की गिरावट पर है।
अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।
एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!