शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजार गिरावट के साथ बंद

सोमवार को यूरोप और अमेरिका के शेयर बाजारों में आयी कमजोरी के बाद मंगलवार को एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहा। चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में 6.31% की गिरावट रही। हैंग सेंग में 4.54% की कमजोरी दर्ज की गयी। कॉस्पी सूचकांक 3.91% नीचे रहा, जबकि इंडोनेशिया के जकार्ता कंपोजिट सूचकांक में 3.81% की कमजोरी रही। सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स सूचकांक 3.26% नीचे रहा। ताइवान वेटेड सूचकांक में 3.03% की गिरावट दर्ज की गयी। जापान का निक्केई सूचकांक 2.28% नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स सूचकांक में 3.81% की गिरावट रही।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!