शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

औद्योगिक उत्पादन (IIP) बढ़ने की रफ्तार और धीमी पड़ी

दिसंबर 2010 में भारत का औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी यानी इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन) में गिरावट दर्ज की गयी है।

दिसंबर 2010 में आईआईपी 1.6% की दर से बढ़ा है। नवंबर महीने में आईआईपी बढ़ने की दर 2.7% थी।
खनन क्षेत्र का उत्पादन 3.8% की दर से बढ़ा, पिछले साल दिसंबर में 11.1% से बढ़ा था। दिसंबर में कैपिटल गुड्स का उत्पादन 42.9% से घटकर 13.7% रहा है। मैन्युफैक्चरिंग उत्पादन बढ़ने की दर पिछले साल दिसंबर के 19.6% से घट कर 1% रही। बिजली उत्पादन बढ़ने की दर 5.4% से बढ़ कर 6% हो गयी है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स का उत्पादन 18.5% बढ़ा। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!