सोमवार को यूरोपीय और अमेरिकी बाजारों में भारी उछाल दर्ज किये जाने के बाद मंगलवार को एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती देखी गयी, हालांकि चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में हल्की कमजोरी रही। जापान के निक्केई सूचकांक में 5.22% की बढ़त रही। हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 3.38% की मजबूती दर्ज की गयी। ताइवान वेटेड सूचकांक में 2.55% की बढ़त रही, जबकि दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार का सूचकांक कॉस्पी 1.36% चढ़ने के बाद बंद हुआ। सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स सूचकांक में 1.23% की मजबूती दर्ज की गयी। जकार्ता कंपोजिट में 1.12% की बढ़त देखी गयी।उधर यूरोपीय बाजारों में मंगलवार के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। भारतीय समयानुसार दोपहर 2.55 बजे एफटीएसई 100, कैक 40और डैक्स सूचकांक में 1.2-2%की कमजोरी है।
अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।
एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!