शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजार मिले-जुले

राष्ट्रपति पद के लिए चुने जा चुके बराक ओबामा के इस बयान ने बुधवार को अमेरिकी बाजारों को उत्साह से भर दिया कि अर्थव्यवस्था को संकट से निकालने के लिए सरकारी प्रयास जारी रहेंगे। हालांकि वाणिज्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया कि अक्टूबर के महीने में उपभोक्ताओं द्वारा किये जाने वाले खर्च में 1% की दर से गिरावट आयी, जबकि जानकारों ने इसके 0.9% की दर से घटने का ही अनुमान लगाया था। पिछले महीने नये भवनों की बिक्री में 5.3% की दर से गिरावट आयी, जबकि ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में मांग में 4.5% की कमी दर्ज की गयी। आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था की 4% की दर से सिकुड़ जायेगी। लेकिन निराश कर देने वाले इन सारे आंकड़ों के बावजूद डॉव जोंस में बुधवार के दिन भर के कारोबार में 247 अंकों की मजबूती दर्ज की गयी।
चीन द्वारा ब्याज दरें घटाये जाने के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए गुरुवार को एशियाई बाजार बढ़त दर्ज करने के बाद बंद हुए। जापान के निक्केई में करीब 2% की मजबूती रही। कॉस्पी में 3.3%, शंघाई कंपोजिट में 1.1% और हैंग सेंग में करीब 1.4% की बढ़त रही। ताइवान वेटेड में 4.26% की मजबूती दर्ज की गयी। स्ट्रेट टाइम्स लगभग सपाट रहा। आज सुबह 10.05 बजे एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख है। शंघाई कंपोजिट 1.2% और स्ट्रेट टाइम्स 0.77% नीचे चल रहे हैं। निक्केई, कॉस्पी और हैंग सेंग में 1.5-2% की मजबूती है। हालांकि ताइवान वेटेड भी लाल निशान में है, लेकिन इसकी गिरावट अधिक नहीं है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!