शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

होटलों के शेयर गिरे

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई के विभिन्न होटलों में आतंकियों के हमले के बाद आज भारतीय शेयर बाजारों में होटलों के शेयरों को गिरावट की मार झेलनी पड़ रही है। सुबह 10.40 बजे जब बीएसई सेंसेक्स में केवल 13 अंकों की मामूली कमजोरी है, उस समय इंडियन होटल्स के शेयर 10.73% की गिरावट पर हैं। ताज जीवीके में 6.47%, ईआईएच लिमिटेड में 4.52% और होटल लीला वेंचर में 4.17% की गिरावट है।

सुबह 10.45 बजे एनएसई में ओरिएंटल होटल्स के शेयरों में 9.41% की कमजोरी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!