शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव मजबूत, एशिया में लाली

शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन डॉव जोंस की मजबूती जारी रही और इस तरह 21 नवंबर को मजबूती का दौर शुरू होने के बाद से यह अब तक करीब 17% की बढ़त हासिल कर चुका है। हालांकि शुक्रवार को डॉव जोंस में 102 अंकों की मजबूती रही, लेकिन सप्ताह के इस आखिरी कारोबारी सत्र में कारोबार की काफी कम मात्रा देखी गयी। विश्लेषक मानते हैं कि हालांकि बाजारों में कुछ हद तक विश्वास की बहाली अवश्य हुई है, लेकिन अभी भी निवेशकों को रक्षात्मक खरीदारी पर अधिक जोर देना चाहिए। जानकारों का मानना है कि इस हफ्ते जारी होने वाली कई रिपोर्टों के बाद बाजार के आत्मविश्वास का सही-सही अंदाजा लगाया जा सकेगा। एक ओर श्रम विभाग द्वारा रोजगार रिपोर्ट प्रस्तुत की जायेगी, वहीं उपभोक्ताओं के खर्च और मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र के आंकड़े भी जारी किये जाने वाले हैं। शुक्रवार को नाइमेक्स में कच्चे तेल का भाव 0.01 डॉलर गिर कर 54.43 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। आज सुबह 8 बजे एशियाई बाजारों में लाली छायी हुई है, हालांकि ताइवान वेटेड में हल्की मजबूती है।

 स्ट्रेट टाइम्स, शंघाई कंपोजिट और निक्केई में 1-2% की गिरावट है। हैंग सेंग, कॉस्पी और जकार्ता कंपोजिट की कमजोरी 1% से भी कम है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!