इंडिया इन्फोलाइन लिमिटेड के निदेशक मंडल ने इक्विटी शेयरों की पुनर्खरीद (बाय-बैक) को मंजूरी दे दी है। इस सूचना के बाद सुबह 11.05 बजे बीएसई में इंडिया इन्फोलाइन के शेयर 4.5% की मजबूती के साथ 37.50 रुपये पर चल रहे हैं। कंपनी ने बाय-बैक के लिए 98.91 करोड़ रुपये निर्धारित किये हैं और बाय-बैक किये जाने वाले शेयरों के लिए 43.20 रुपये की अधिकतम कीमत तय की है। इंडिया इन्फोलाइन द्वारा बीएसई को भेजी गयी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कंपनी खुले बाजार से अपने पेड-अप इक्विटी कैपिटल में से 10% तक की खरीद करेगी।
अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।
एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!