शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलपीजी (LPG) के दाम में 11.42 रुपये की बढ़ोतरी

महँगाई की मार झेल रहे आम आदमी को एक और झटका लगा है।
रसोई गैस का सिलिंडर यानी एलपीजी के दाम 11.42 रुपये बढ़ाये गये हैं। कीमतों में यह बढ़ोतरी सिलिंडरों के वितरकों के कमीशन बढ़ाये जाने की वजह से हुई है।
इसके पहले सरकार साल में हर परिवार को केवल 6 सस्ते रसोई गैस का सिलिंडर ही देने की घोषणा कर चुकी है। इससे ज्यादा रसोई गैस का सिलिंडर बाजार भाव पर खरीदने होंगे। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!