शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एफपीओ (FPO) के लिए मुनाफे की शर्त जरूरी नहीं : सेबी (SEBI)

शेयर बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बाजार में निवेश को बढ़ावा देने के लिए बड़े ऐलान किये हैं।
अब कंपनियों के फॉलोऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) के लिए मुनाफे की शर्त जरूरी नहीं रहेगी। डेट रीइंवेस्टमेंट का नियम 2014 से लागू होगा। एफआईआई को पिछले साल के डेट होल्डिंग का 50% फिर बाजार में लगाने की मंजूरी दी गयी है। 
म्यूचुअल फंड्स को हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में निवेश बढ़ाने को मंजूरी दी गयी है। हाउसिंग कंपनियों में म्यूचुअल फंड् 40% तक निवेश कर सकेंगे। अब बैंक और कॉर्पोरेट एफडी, बीमा पॉलिसी, डाकघर जमा भी डीमैट होंगे। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!