शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईएसी (IAC) के आरोप सच से परे : रिलायंस (Reliance)

 

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने आज इंडिया अगेंस्ट करप्शन (IAC) की ओर से लगाये गये आरोपों एकदम ही सत्य और तथ्यों से परे बताया है और उन्हें पूरी तरह खारिज किया है। 
कंपनी ने कहा है कि केजी-डी6 बेसिन में गहरे समुद्र में तेल-गैस खनन की परियोजना में सबसे अच्छे तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल किया गया है। इसने अपने बयान में कहा है कि तेल-गैस उद्योग ने इन संसाधनों को अपनी श्रेणी में सर्वोत्तम संसाधनों के रूप में माना है। कंपनी का दावा है कि इस परियोजना ने देश के लिए काफी महत्वपूर्ण आर्थिक योगदान दिया है और यह हर लिहाज से ऐसी परियोजना है जिस पर भारत को उचित रूप में गर्व हो सकता है। 
रिलायंस ने कहा है कि आईएसी के आरोप गैरजिम्मेदार हैं। कंपनी का कहना है कि इस तरह की प्रकृति वाली परियोजना की जटिलताओं के बारे में बुनियादी समझ के बिना ही निहित स्वार्थों की ओर से ये आरोप लगाये गये हैं, जिनका कोई जवाब देना मुनासिब नहीं है। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2012)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!