शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अक्टूबर 2012 में खुदरा महँगाई दर बढ़ कर 9.75%

सरकार ने आज खुदरा मूल्य सूचकांक पर आधारित महँगाई दर के अक्टूबर महीने के आँकड़े पेश किये हैं।

सरकारी आँकड़ों के मुताबिक अक्टूबर 2012 में महँगाई दर 9.75% रही है। सितंबर 2012 में यह दर 9.73% थी। 
साल दर साल आधार पर इस माह सबसे ज्यादा मूल्य वृद्धि चीनी के दामों में देखने को मिली है। इस दौरान चीनी की कीमत बढ़ कर 19.61% हो गयी है। इसके बाद खाद्य तेल में 17.92% की बढ़ोतरी हुई। दाल दलहन की कीमतें 14.89% ऊँची रहीं। 
अक्टूबर 2011 की तुलना में इस वर्ष अक्टूबर में दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमत 10.71% बढ़ी है। अंडा, मछली, मांस की कीमत 12.18% और सब्जियाँ 10.74% महँगी रहीं।
कपड़ा-जूता वर्ग के उत्पादों में भी 10.47% महँगाई बढ़ी है। अक्टूबर में ग्रामीण इलाकों में महँगाई दर बढ़ कर 9.98% हो गयी है। वहीं शहरी इलाकों में महँगाई दर क्रमश: पिछले माह के 9.72% के मुकाबले घट कर 9.46% दर्ज हुई है। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!