शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत की साख में गिरावट का खतरा : फिच (Fitch)

वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच (Fitch) ने भारत की साख में गिरावट की आशंका जतायी है।
इसकी मुख्य वजह नीतिगत फैसलों में ढिलाई, विकास दर में गिरावट का रुख और तुलनात्मक रूप से कमजोर आर्थिक आँकड़े हैं। फिच ने कारोबारी साल 2012-13 के लिए विकास दर (GDP) का अनुमान घटाकर 6% कर दिया है। इससे पूर्व फिच ने विकास दर 6.5% रहने का अनुमान जताया था। 
फिच का कहना है कि साल 2014 में होने वाले आम चुनावों के कारण राजकोषीय नीति में ढील रह सकती है। इससे साख पर और ज्यादा दबाव बढ़ेगा। हालाँकि आर्थिक सुधारों को लेकर हाल ही में उठाये गये सरकारी कदमों से विकास दर को सहारा मिल रहा है। निवेश माहौल में सुधार से बुनियादी ढाँचा क्षेत्र को समर्थन और महँगाई दर में कमी जैसे कारणों से भारत की मौजूदा साख "बीबीबी" पर कायम रखने में मदद मिलेगी। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!