शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नवंबर में खुदरा महँगाई दर बढ़ कर 9.90%

सरकार ने आज खुदरा मूल्य सूचकांक पर आधारित महँगाई दर के नवंबर महीने के आँकड़े पेश किये हैं।

सरकारी आँकड़ों के मुताबिक नवंबर 2012 में महँगाई दर 9.90% रही है। अक्टूबर 2012 में यह दर 9.75% थी।
माह-दर-माह आधार पर शहरी क्षेत्रों में खुदरा महँगाई दर 9.46% से बढ़कर 9.69% रही। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में खुदरा महँगाई 9.97% रही है।
इस दौरान चीनी की कीमत बढ़ कर 16.97% हो गयी है। खाद्य तेल में 17.67% की बढ़ोतरी हुई। दाल दलहन की कीमतें 14.19% ऊँची रहीं। नवंबर 2011 की तुलना में इस वर्ष नवंबर में दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमत 8.96% बढ़ी है। अंडा, मछली, मांस की कीमत 11.33% और सब्जियाँ 14.74% महँगी रहीं। कपड़ा-जूता वर्ग के उत्पादों में भी 11.08% महँगाई बढ़ी है। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!