शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दिसंबर 2012 में कारों की बिक्री 13% घटी : सियाम (SIAM)

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (Society of Indian Automobile Manufacturers) की ओर से जारी किये गये आँकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2012 में कारों की बिक्री में गिरावट दर्ज हुई है। 
इस दौरान घरेलू बाजार में कारों की बिक्री 13% घट कर 1,41,083  हो गयी है। वहीं, दिसंबर 2011 में 1,61,247 कारें बिकी थीं।
दिसंबर 2012 में मोटरसाइकिल की बिक्री भी 5% बढ़ कर 8,44,113 हो गयी है जबकि दिसंबर 2011 में यह 8,05,198  दर्ज की गयी थी।
दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री में भी 4% की बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़ कर 11,37,148 हो गयी है। दिसंबर 2011 में 10,88,746 दोपहिया वाहन बेचें गये थे। 
वहीं, पिछले महीनें वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में भी साल-दर-साल 13% की गिरावट हुई है। इस दौरान वाहनों की बिक्री घट कर 62,786  हो गयी है, जबकि 2011 की समान अवधि में यह 72,166 रही थी। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2013)     
 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!