शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विकास दर चीन के करीब पहुँचने की उम्मीद : विश्व बैंक (World Bank)

विश्व बैंक (World Bank) ने निकट भविष्य में भारत की विकास दर चीन की विकास दर के करीब पहुँचने की उम्मीद जतायी गयी है।

विश्व बैंक द्वारा हाल ही में जारी की गयी ग्लोबल इकनॉमिक प्रॉस्पेक्टस 2013 (Global Economic Prospects 2013) की रिपोर्ट में कहा गया है कि भविष्य में भारत की विकास दर चीन की विकास दर के पास पहुँचने की उम्मीद है।
इस रिपोर्ट में भारत, चीन और ब्राजील जैसे विकासशील देशों की अर्थव्यवस्था में सुधार और विकास दर में भी वृद्धि की बात कही गयी है। वर्ल्ड बैंक के मुताबिक 2015 तक चीन की विकास दर 7.9% तक पहुँच जायेगी, जबकि भारत की विकास दर 7% पर रहने की उम्मीद है। 
विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री कौशिक बसु (Kaushik Basu) के मुताबिक चीन-भारत दोनों देशों के बीच विकास दर में कमी साफ देखी जा सकती है।
इस रिपोर्ट में 2012 में 2.3% के मुकाबले 2013 में विश्व अर्थव्यवस्था विकास दर 2.4% रहने की उम्मीद जतायी गयी है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2013) 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!