शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

2012-13 में विकास दर (GDP) का अनुमान घट कर 5%

वित्त वर्ष 2012-13 में देश की आर्थिक विकास दर (जीडीपी) 5% रहने का अनुमान लगाया गया है।

केंद्रीय सांख्यिकी संस्था (सीएसओ) द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट के आधार पर देश की जीडीपी दर 2011-12 में 6.2% की तुलना में इस बार घटा कर 5% कर दी गयी है।
गौरतलब है कि निर्माण, कृषि और सेवा क्षेत्र में खराब प्रदर्शन की वजह से यह एक दशक के सबसे निचले स्तर पर पहुँच गयी है। 
पिछले कारोबारी साल में निर्माण क्षेत्र में 2.7% वृद्धि दर की तुलना में इस बार इसके 1.9% पर रहने का अनुमान लगाया गया है, वहीं कृषि क्षेत्र में बीते वर्ष 3.6% से घट कर इसके 1.8% पर रहने का अनुमान है। 2011-12 में सेवा क्षेत्र में 11.7% की विकास दर की तुलना में इस बार इसकी अनुमानित विकास दर 8.6% आंकी गयी है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!