शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजट 2013 : महिलाओं के लिए क्या है खास

बजट 2013-14 में महिलाओं के लिये खास घोषणाएँ की गयी हैं।

बजट में महिला विकास के लिए 97,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। एकल महिला और विधवाओं के कल्याण के लिए 200 करोड़ रुपये और गर्भवती महिलाओं की देखभाल के लिए बजट में 300 करोड़ रुपये आबंटित किये गये हैं। 

पहली बार देश में सिर्फ महिलाओं के लिए सार्वजनिक महिला बैंक खोलने का प्रस्ताव रखा गया है। यह बैंक इस साल अक्टूबर से खोले जाने की उम्मीद है, जिसे पूरे तरीके से महिलाएँ ही संचालित करेंगी। इसके साथ ही ड्यूटी फ्री दुकानों से महिलायें अब 1 लाख रुपये का सोना खरीद सकती हैं।

वित्त मंत्री ने दिल्ली सामूहिक बलात्कार पीड़िता के नाम पर “निर्भया” फंड की भी घोषणा की है। यह फंड विशेष रूप से देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए खर्च किया जायेगा। निर्भया फंड में 1000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया। इसके साथ ही दलित और पिछड़े वर्ग की छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति जारी करने का भी ऐलान किया है।  (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!