शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फरवरी 2013 में कारों की बिक्री 12 वर्षों के निचले स्तर पर

फरवरी 2013 में कारों की बिक्री में गिरावट दर्ज हुई है। 
इस दौरान घरेलू बाजार में कारों की बिक्री 26% घट कर 1,58,513 हो गयी है। वहीं, फरवरी 2012 में 2,13,362 कारें बिकी थीं।
फरवरी माह में कारों की बिक्री पिछले 12  वर्षों के सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुँच गयी है।
फरवरी 2013 में मोटरसाइकिल की बिक्री भी 4% घट कर 8,00,185 हो गयी है, जबकि फरवरी 2012 में यह 8,37,743 दर्ज की गयी थी।
दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री में भी 3% की गिरावट के साथ 11,12,289 हो गयी है। फरवरी 2012 में 11,43,982 दोपहिया वाहन बेचें गये थे।
पिछले साल के 76,891 के मुकाबले इस बार व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 11% गिर कर 68,388 रह गयी है। फरवरी 2012 में वाहनों की कुल बिक्री 5% घट कर 14,51,278 रह गयी है, जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 15,34,910 रही थी। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!