शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फरवरी 2013 में महँगाई दर बढ़ कर 6.84%

सरकार ने आज फरवरी महीने के महँगाई दर के आँकड़े पेश किये हैं।

सरकारी आँकड़ों के मुताबिक फरवरी 2013 में महँगाई दर बढ़ कर 6.84% हो गयी है, जबकि जनवरी 2013 में यह दर 6.62% थी। 
हालाँकि, फरवरी महीने में खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर पिछले महीने के मुकाबले 11.88% से घट कर 11.38% हो गयी है। आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर 10.31% से घट कर 9.7% हो गयी है।
वहीं, मैन्युफैक्चरिंग उत्पाद की महँगाई दर में भी गिरावट देखने को मिली है और यह घट कर 4.51% हो गयी है, जो कि बीते महीने 4.81% रही थी। 
फरवरी में ईंधन समूह की महँगाई दर में बढ़ोतरी देखने को मिली है। फरवरी 2013 में ईंधन समूह की महँगाई दर बढ़ कर 10.47% पर आ गयी है। वहीं जनवरी में ईंधन समूह की महँगाई दर 7.06% पर रही थी। (शेयर मंथन, 14 मार्च 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!