शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चालू खाता घाटा (Current Account Deficit) बढ़ कर 6.7%

देश का चालू खाता घाटा (Current Account Deficit) नयी ऊँचाइयों को छू रहा है।
कारोबारी साल 2012-13 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में चालू खाता घाटा बढ़ कर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 6.7% हो गया है, जबकि दूसरी तिमाही में यह 5.4% रहा था। पिछले साल की समान अवधि में यह 4.4% रहा था।
साल-दर साल चालू खाता घाटा 20.2 अरब डॉलर से बढ़ कर 32.6 अरब डॉलर हो गया है। अप्रैल-दिसंबर की अवधि में सालाना आधार पर चालू खाता घाटा 56.5 अरब डॉलर से बढ़ कर 71.7 अरब डॉलर हो गया है। इस दौरान देश का व्यापार घाटा 48.6 अरब डॉलर से बढ़ कर 59.6 अरब डॉलर हो गया है। हालाँकि सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में देश का निर्यात 7.6% से बढ़कर 8.1% रहा, जबकि देश का आयात 22.3% से घटकर 9.4% रहा। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!