शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वित्त मंत्री ने किया बैंकों की 300 शाखाओं का शुभारंभ

वित्त मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram) ने आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नौ बैंकों की 300 नयी शाखाओं का उद्धाटन किया। 
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि सरकार की कई योजनाओं के लिए लोगों को बैंक खाते खोलने की आवश्यकता पड़ती है। बैंक की शाखायें खुलने से लोग आसानी से अपने खाते खुलवा सकेंगे। 
राज्य सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक की सहमति के बाद उत्तर प्रदेश में बैंक की 3000 नयी शाखा खोलने के लिए समय सारिणी निर्धारित की गयी है। इसके मुताबिक, मार्च 2013 में 300, जून 2013 तक 450, सितंबर 2013 तक 600, दिसंबर 2013 तक 750, मार्च 2014 तक 900 बैंक शाखायें खोली जानी हैं। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!