शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मार्च 2013 में कारों की बिक्री 23% घटी

घरेलू बाजार में लगातार पाँचवे महीनें कारों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गयी है।
मार्च 2013 में घरेलू बाजार में कारों की बिक्री 23% घट कर 1,80,675 हो गयी है, जबकि मार्च 2012 में 2,33,151 कारें बिकी थीं।
इसी दौरान मोटरसाइकिल की बिक्री भी 8% घट कर 7,79,878 हो गयी है, जो कि मार्च 2012 में 8,50,637 दर्ज की गयी थी।
मार्च 2013 में दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री भी 7% की गिरावट के साथ 11,01,058 रही है, जबकि बीते वर्ष की समान अवधि में 11,83,425 दोपहिया वाहन बेचें गये थे।
पिछले साल के 90,416 के मुकाबले इस बार व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 6% गिर कर 84,956 रह गयी है। 
मार्च 2013 में वाहनों की कुल बिक्री 8% घट कर 14,86,522 रह गयी है, जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 16,11,525 रही थी। (शेयर मंथन, 10 अप्रैल 2013) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!