शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अप्रैल 2013 में कारों की बिक्री 10% घटी

घरेलू बाजार में लगातार छठे महीनें कारों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गयी है।
अप्रैल 2013 में घरेलू बाजार में कारों की बिक्री 10% घट कर 1,50,789 हो गयी है, जबकि अप्रैल 2012 में 1,68,354 कारें बिकी थीं।
इसी दौरान मोटरसाइकिल की बिक्री भी 3% घट कर 8,43,889 हो गयी है, जो कि अप्रैल 2012 में 8,61,608 दर्ज की गयी थी।
अप्रैल 2013 में दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 1% बढ़ कर 11,68,080 रही है, जबकि बीते वर्ष की समान अवधि में 11,57,114 दोपहिया वाहन बेचें गये थे।
पिछले साल के 56,257 के मुकाबले इस बार व्यावसायिक वाहनों की बिक्री भी 1% बढ़ कर 56,678 हो गयी है। 
अप्रैल 2013 में वाहनों की कुल बिक्री 0.34% घट कर 14,67,492 हो गयी है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 14,72,452 दर्ज हुई थी। (शेयर मंथन, 10 मई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!