शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसऐंडपी (S&P) : भारत की रेटिंग बीबीबी निगेटिव (BBB-) पर कायम

रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड ऐंड पूअर (S&P) ने भारत को बीबीबी निगेटिव (BBB-) रेटिंग दी है।
इसके साथ ही एसऐंडपी ने आउटलुक की भी निगेटिव ही रखा है। इस तरह फिलहाल रेटिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालाँकि एसऐंडपी को भारत में लंबी अवधि के लिहाज से विकास की संभावनाएँ नजर आ रही हैं। लेकिन एसऐंडपी का कहना है कि अगर अर्थव्यवस्था में सुधार की गति उम्मीद से कम रहती है, तो भारत की रेटिंग घट भी सकती है।
एसऐंडपी को उम्मीद है कि भारत के चालू खाता घाटा में इस कारोबारी साल में थोड़ी कमी आ सकती है। (शेयर मंथन, 17 मई 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!