शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चौथी तिमाही में 4.8% विकास दर

कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में विकास दर (GDP) 4.8% रही है।

इस साल की तीसरी तिमाही में विकास दर 4.5% रही थी। साल 2012 की जनवरी-मार्च तिमाही में विकास दर 5.1% थी। चौथी तिमाही में कृषि क्षेत्र (Agriculture) विकास दर साल-दर-साल 2% से घट कर 1.4% हो गयी है। खनन क्षेत्र की विकास दर 5.2% से घट कर -3.1% रह गयी है। हालाँकि उत्पादन (मैन्युफैक्चरिंग) की वृद्धि दर 0.1% से बढ़ कर 2.6% पर हो गयी। 

अगर सालाना विकास दर के आँकड़ों की बात करें, तो कारोबारी साल 2013 में विकास दर 5% रही है, जो कि कारोबारी साल 2012 में 6.2% दर्ज की गयी थी। इस दौरान कृषि क्षेत्र विकास दर साल-दर-साल 3.6% से घट कर 1.9% हो गयी है। उत्पादन (मैन्युफैक्चरिंग) की वृद्धि दर 2.7% से घट कर 1% पर हो गयी। हालाँकि खनन क्षेत्र की विकास दर -0.6% पर कायम है। (शेयर मंथन, 31 मई 2013) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!