शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नारायण मूर्ति (Narayana Murthy) की इन्फोसिस (Infosys) में वापसी

इन्फोसिस (Infosys) ने एक बार फिर से एन आर नारायण मूर्ति (N R Narayana Murthy) को कंपनी की कमान सौंप दी है। 

कंपनी की बोर्ड निदेशकों की बैठक में नारायण मूर्ति को अगले पांच सालों के लिए कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष और अतिरिक्त निदेशक का पद सौंपा गया है। वह 1 जून 2013 से अपना पद्भार सँभालेंगे। कंपनी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष के वी कामत (K V Kamath) इस्तीफे के बाद अब कंपनी के मुख्य स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्य करेंगे।

गौरतलब है कि इन्फोसिस की खराब हालत को संभालने के लिए एन आर नारायण मूर्ति की कंपनी में वापसी हुई है। नारायण मूर्ति ने वर्ष 2011 में कंपनी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 
कंपनी की यह खबर शनिवार को आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। यह 2,79% की बढ़त के साथ 2,407.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 जून 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!