शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

खाद्य सुरक्षा अध्यादेश पर मंत्रिमंडल की लगी मुहर

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खाद्य सुरक्षा अध्यादेश 2013 को मंजूरी दे दी है।
अब इस अध्यादेश को राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा जायेगा। जब लोकसभा और राज्यसभा का आगामी सत्र होगा, तो इस अध्यादेश को संसद के दोनों सदनों से मंजूरी लेनी होगी।
खाद्य सुरक्षा अध्यादेश के तहत प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज हर महीने देने  का प्रस्ताव है। इसके साथ ही 3 रुपये प्रति किलो के भाव से चावल, 2 रुपये प्रति किलो के भाव से गेहूँ और 1 रुपये प्रति किलो के भाव से मोटा अनाज देने की योजना है। सरकार का कहना है कि इससे देश की 67% जनसंख्या को लाभ पहुँचेगा। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!